कैसी है छत्तीसगढ़ की कैबिनेट?: 12 में से 11 मंत्री करोड़पति, नौ ने खुद को बताया किसान, 31 की लक्ष्मी सबसे युवा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 10वीं पास है। साय के अलावा राम विचार नेताम भी 10वीं पास हैं। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा समेत पांच मंत्री परास्नातक हैं। आइए जानतें उनकी टीम के बाकी सदस्यों के बारे में विस्तार से…

Chhattisgarh cabinet 11 out of 12 ministers are millionaires 9 farmers Lakshmi Rajwade youngest know all about

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंत्रिमंडल का गठन हो गया है। शुक्रवार को राज्य के नौ नए मंत्रियों ने शपथ ली। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ कैबिनेट में मुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमंत्रियों समेत कुल 12 मंत्री हो गए। विधानसभा सदस्यों की कुल संख्या (90) के 15 फीसदी (13) विधायक ही मंत्री बन सकते हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री साय के मंत्रिमंडल में अभी भी एक मंत्री के लिए जगह है। नए मंत्रियों में 69 साल के  दयालदास बघेल सबसे उम्रदराज मंत्री हैं। वहीं,  बृजमोहन अग्रवाल सबसे अमीर मंत्री हैं। अग्रवाल के पास कुल 17.49 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

कितनी पढ़ी लिखी है विष्णु देव की कैबिनेट – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 10वीं पास है। साय के अलावा राम विचार नेताम भी 10वीं पास हैं। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा समेत पांच मंत्री परास्नातक हैं। वहीं, उप मुख्यमंत्री अरुण साव अकेले मंत्री हैं जिनके पास पेशेवर स्नातक की डिग्री है। साव ने 1995 में बिलासपुर विश्वविद्यालय से एलएलबी की है। पूर्व आईएएस अधिकारी ओपी चौधरी भी नई सरकार में मंत्री बनाए गए हैं। चौधरी कैबिनेट में अकेले मंत्री हैं। जिनके पास स्नातक की डिग्री है। उन्होंने गणित से बीएससी की है। साय कैबिनेट के दो मंत्री 12वीं पास हैं। इनमें कोरबा से विधायक बने लखनलाल देवांगन और भाटगांव से विधायक लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हैं। दायल दास भगत कैबिनेट के सबसे कम पढ़े लिखे मंत्री हैं। उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में 8वीं पास होने की जानकारी दी है।

कितनी उम्रदराज है छत्तीसगढ़ की नई कैबिनेट?
विष्णु देव साय कैबिनेट की औसत उम्र 54 साल है। नई कैबिनेट में पांच मंत्री ऐसे हैं जिनकी उम्र 60 साल से ज्यादा है। 69 साल से दयाल दास भगत और 64 साल बृजमोहन अग्रवाल राज्य के दो सबसे उम्रदराज मंत्री हैं। इनके अलावा 61-61 साल के लखनलाल देवांगन और टंक राम वर्मा और 62 साल के राम विचार नेताम ऐसे मंत्री हैं जिनकी उम्र 60 से ज्यादा है।

Chhattisgarh cabinet 11 out of 12 ministers are millionaires 9 farmers Lakshmi Rajwade youngest know all about

इकलौती महिला मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े कैबिनेट की सबसे युवा मंत्री हैं। 31 साल लक्ष्मी भटगांव सीट से विधायक बनीं हैं। उनके बाद 41 साल के ओपी चौधरी कैबिनेट के दूसरे सबसे युवा मंत्री हैं। 47 साल के श्याम बिहार जयसवाल और 48 साल के केदार कश्यप भी राज्य के उन चार सबसे युवा मंत्रियों में शामिल हैं जिनकी उम्र 50 साल से कम है। 50 से 60 साल के बीच तीन मंत्री हैं। इनमें 59 साल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 55 साल के उप मुख्यमंत्री अरुण साव और 50 साल के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा शामिल हैं।