मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन से निर्मला की समस्याओं का हुआ समाधान

बीरबल न्यूज सीधी। प्रदेश में कल्याणी महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन योजना जिसमें विधवाओं को 06 सौ रूपये प्रतिमाह की दर से जीवन यापन के लिए पेंशन प्रदान की जाती है। विकासखंड सीधी अंतर्गत ग्राम पंचायत गाडा बबन सिंह की निर्मला वर्मा के पति की विगत दिनों मृत्य हो जाने से वह मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन योजना का लाभ प्राप्त कर पा रही है। वे बताती है कि पति की मृत्यु के कारण उनके भरण-पोषण में समस्या हो रही थी। उनकी आजीविका का कोई भी साधन नहीं है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में आवेदन करने पर उनकी कल्याणी पेंशन स्वीकृत हो गई है। अब वह पूरी तरह से अपने दैनिक जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा कर सकती हैं।

निर्मला मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि संवेदनशील मुख्यमंत्री ने हम विधवाओं के हालात को समझते हुए मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन योजना बनाई। इससे अब बड़ी राहत हो गयी है। उन्होंने इस महत्वाकांक्षी योजना लिए मुख्यमंत्री जी को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है।