कोरोना के बाद अब स्वाइन फ्लू की दस्तक:एच-1, एन-1 से ग्रसित 43 वर्षीय महिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती

जबलपुर में कोरोना के बाद अब स्वाइन फ्लू ने भी दस्तक दे दी है। दो दिन पहले नार्वे से लौटी एक महिला जहां कोविड पॉजिटिव आई है , तो वही गुरुवार को एक महिला स्वाइन फ्लू से ग्रसित मिली है। महिला ऑक्सीजन में है, जिसे कि इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक जबलपुर की रहने वाली 43 वर्षीय महिला को परिवार वालों ने सर्दी बुखार के चलते निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टर ने संदेह के आधार पर बीमार महिला के थ्रोट स्वाब के नमूने को जांच के लिए मेडिकल स्थित क्षेत्रीय जनजाति आयुर्विज्ञान अनुसंधान भेजा,जहां महिला की स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला के परिजनों ने इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।