जिला अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ सदस्य उजियार सिंह परिहार की असामयिक मृत्यु

बीरबल न्यूज सीधी।  जिला अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ सदस्य उजियार सिंह परिहार की असामयिक मृत्यु कल  दिनांक 10 फरवरी को हृदय गति रुक जाने के कारण हो गई।
आज जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष प्रवीण शुक्ल की अध्यक्षता में दिवंगत आत्मा की शांति एवं उनके परिवार जनों को इस दुख की घड़ी में सहनशक्ति प्रदान करने के लिए दो मिनट का मौन रख कर ईश्वर से प्रार्थना की गई।
शोक सभा में वरिष्ठ अधिवक्ता  तेज बहादुर सिंह, लालमणि सिंह चौहान, राजेन्द्र सिंह परिहार, तुलसी प्रसाद पाण्डेय, आदित्य प्रताप सिंह अपर लोक अभियोजक, उदय कमल मिश्र, महेन्द्र शुक्ल, विनय धर द्विवेदी, राकेश चतुर्वेदी, योगेन्द्र सिंह गहरवार, मनोज शुक्ल, रजनीश पांडे, कार्तिकानंद सोनी, शंकर दयाल शुक्ल, हजारी लाल गुप्त, गोविन्द गुप्ता, महीप शुक्ल, प्रकाश सिंह चौहान, दिवाकर सिंह चौहान, श्याम सुन्दर विश्वकर्मा, अनिल शुक्ला, आफताब अली खान, प्रवीण सिंह चौहान, उमेश तिवारी, रामपति यादव, शेषमणि पटेल, पुष्पराज सिंह परिहार, बृजेन्द्र सिंह चौहान, सतीष विश्वकर्मा, रणविजय वर्मा, प्रदीप सिंह बाघेल, राम सजीवन तिवारी, अरविन्द तिवारी, नागेश मिश्र, राकेश पाण्डेय, सतीष यादव, अखिलेश पांडेय, कमल नारायण द्विवेदी, रविन्द्र गौतम, ओम प्रकाश त्रिपाठी, नारेन्द्र तिवारी, संतोष सिंह, आदित्य शुक्ल, रामधारी गुप्ता, ओम प्रकाश तिवारी के अतिरिक्त बहुसंख्यक अधिवक्ता साथी शोक सभा में शामिल हुए।