पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए बोले भाजपा जिला अध्यक्ष
बीरबल न्यूज सीधी। पं. दीनदयाल उपाध्याय ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का भाव रखते हुए सबके प्रगति और विकास के लिए एकात्म मानववाद का सृजन किया। उनके विचारो के अनुरूप प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए अनेकौ जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई है।
उक्त आशय के विचार भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर पार्टी कार्यालय में आयोजित विचार गोष्ठी एवं श्रद्धांजलिअर्पित करते हुए कहीं। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने आगे कहा कि रोटी, कपडा, मकान, पढाई, दवा और रोजगार यह उसी एकात्म मानववाद से निकले विचार है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास यही एकात्म मानव दर्शन है, जिसको जमीन पर उतारने का काम देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने शनिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आयोजित समर्पण दिवस कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी ने जी-20 की थीम ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ रखी, जिसका अर्थ है सारी दुनिया एक परिवार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा है कि ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ यह एकात्म मानव दर्शन है जिस पर भारतीय जनता पार्टी काम कर रही है। सबका कल्याण हो, सब निरोगी हों, सभी सुखी हों और हमारा देश पूरी दुनिया को मार्ग दिखाए।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का पूरा खर्चा कार्यकर्ताओं की खून-पसीने की कमाई से चलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा सहित हम सभी कार्यकर्ता नमो एप के माध्यम से समर्पण निधि समर्पित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी एक आदर्श पार्टी है, जो स्वयं अपने कार्यकर्ताओं द्वारा दी गई समर्पण निधि से पार्टी के कार्यों को करती है।
वही पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इन्द्र शरण सिंह चौहान ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के द्वारा बताए गए एकात्म मानववाद का अनुसरण करने की बात पार्टी कार्यकर्ताओं से कहीं।
विचार गोष्ठी में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर देवेंद्र त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष में अनिल पांडेय, प्रमोद द्विवेदी, बद्री मिश्रा, रवि केसरी, अमित प्रधान ने भी अपने विचार रखे और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री डॉ मनोज मिश्रा एवं आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री मुनिराज विश्वकर्मा ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से आजीवन सहयोग निधि के जिला प्रभारी पूर्व जिला अध्यक्ष बृज बिहारी लाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष अंबुज सिंह चौहान, नीलम पांडे, संदीप शर्मा, दिनेश गुप्ता, शिवदान साकेत, तुषार द्विवेदी, श्रवण चौबे, अक्षय तिवारी, आनंद पर्यानी, अम्बूज पाण्डेय, मनोज तिवारी, महिमा तिवारी, पुष्पराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र शुक्ला, अजीत द्विवेदी, अंबुज पांडे, पंकज पांडे, जितेन सिंह परिहार, जितेंद्र तिवारी, उत्कर्ष यादव ,अंबुज मिश्रा, मुकेश सोंधिया सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल है। इसके पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर सभी पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

संपादक: नवनीत माहेश्वरी
उप संपादक: विभव माहेश्वरी
नर्मदा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा नर्मदा रश्मि के नाम से अखबार का संचालन १९८८ में पाक्षिक के रूप में किया गया था तथा आज इसे साप्ताहिक के रूप में निकाला जाता है. इसका मुख्य उद्देश्य जनता के बीच सही, निष्पक्ष खबर पहुंचाना है जिसमें मुख्यतः ग्रामीण क्षेत्र समस्या और कृषि, धर्म, संस्कृति, पर्यावरण तथा वन्य जीवों से सम्बंधित खबर को सामने लाना और जागरूकता लाना है. आज ४० वर्षों के पश्चात हम अपने उद्देश्य पर खरे उतरे है और नर्मदांचल मुख्यतः जबलपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की खबरों को प्रमुखता से छापते है. हमने अपने प्रकाशन को राजनीति से हमेशा परे रखा, क्षेत्र के विकास, जनता की समस्याओं पर पूरा ध्यान दिया है और जनता की आवाज बन के हमने हमेशा कार्य किया है. आज पूरे नर्मदांचल और ग्रामीण क्षेत्र में हमारे अखबार को पूरे इज्जत से देखा जाता है और ग्रामीण जन अपनी समस्याओं को ले के कई बार सीधे हमारे कार्यालय आ जाते है क्योंकि उन्हें विश्वास है हमारे द्वारा समस्या उठाने पर उसका तुरंत निराकरण हो जाता है.