कांग्रेस को जबलपुर में बड़ा झटका: महापौर अन्नू ने भाजपा का दामन थामा

Jabalpur

जबलपुर से कांग्रेस की टिकट पर जीत कर आए महापौर अन्नू से आज भोपाल में मुख्य मंत्री डॉ मोहन यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री बी डी शर्मा के समक्ष भाजपा का दामन थाम लिया।

इसी के साथ कांग्रेस छोड़ के भाजपा का दामन थामने वालों में एक नाम और जुड़ गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी जबलपुर से और कई कांग्रेस नेता भाजपा से जुड़ने वाले है। कुछ दिन पूर्व ही एकता ठाकुर ने भाजपा ज्वाइन की थी।