नर्मदा रश्मि प्रतिनिधि, जबलपुर मध्यप्रदेश कांग्रेश कमेटी की पूकार पर केंद्र की भाजपा सरकार के विरोध में शहर कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को वंदे मातरम् चौक सिविक सेंटर में धरना दिया गया। विधायक श्री लखन घनघोरिया ने कहा कि जनता के द्वारा चुने सांसदों का निलंबन स्वस्थ लोकतंत्र की गरिमा के अनुरूप नहीं है। जबलपुर महापौर व जिला अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह ने कहा कि संसद भवन की सुरक्षा में चूूक का सच गृृृृहमंत्री को बताना चाहिए। सच बताने से केंद्र सरकार क्यों बच रही है। वही पूर्व विधायक विनय सक्सेना ने कहा कि महँँगाई, बरोजगारी व अन्य देशहित के विषयों पर सवाल पूछने पर निलंबन लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन है। प्रदेश महासचिव दिनेश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार सच बताने से पीछे क्यों हट रही है। इस धरना प्रदर्शन में कांग्रेश के पार्षद तथा बड़ी़ संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।