भाजपा सरकार के कार्यों का बखान करने सांसद ने बुलाई पत्रकार वार्ता, मोदी सरकार के तारीफों के बांधे पुल

पत्रकार वार्ता मे बोली सांसद रीती पाठक
‘मानसून सत्र मे मोदी सरकार की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की उपलब्धियों से रहा भरा, कई विधेयक हुए पारित’

बीरबल न्यूज सीधी।   भाजपा सरकार के किए गए कार्य का बखान करने के लिए शैली संसदीय क्षेत्र के सांसद रीति पाठक ने पत्रकार वार्ता बुलाकर तारीफों के पुल बांध दी।

बता दें की   विगत दिनों सम्पन्न हुुए मानसून सत्र मे भारत को अमृतकाल मे ले जाने की दिशा मे ऐतिहासिक विधेयक लाये गए वहीं विपक्ष द्वारा पेश किया गया विश्वास प्रस्ताव को देश की जनता के कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं योजनाओं को जनता के समक्ष रखने का सुनहरा अवसर भी, हमे इस रूप मे मिला। मानसून सत्र मे मोदी सरकार की उपलब्धिया, विपक्ष के घमण्डियां गठबंधन द्वारा व्यवधान और मानसून सत्र की सकारात्मक ऊर्जा पर केंद्रित रहा।
उक्त आशय के उदगार लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती रीती पाठक ने भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार स्थानीय मधूसूदन पैलेस मे आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहीं। पत्रकार वार्ता का संचालन जिला मीडिया प्राभारी सुरेन्द्र मणि दुबे ने किया, साथ मे भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी भी मंचासीन रहे।
सांसद श्रीमती पाठक ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए, बड़े ही सहज और सरल शब्दो मे कहा की मानसून सत्र मे दिल्ली सरकार द्वारा लाये गये भ्रष्टाचार को बढावा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार संशोधन विधेयक पारित कर दिल्ली की जनता को भ्रष्टाचार और आराजकता से मुक्ती दिलाने का पुनीत कार्य मोदी सरकार द्वारा किया गया।
इसके साथ ही मानसून सत्र मे डिजिटल व्यक्तिगत डाटा संरक्षण विधेयक, मध्यस्थता विधेयक, राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन विधेयक, तटीय जलकृषि प्राधिकरण संशोधन विधेयक, राष्ट्रीय नर्सिंग और मिडवाइफरी आयोग विधेयक पारित कर देश को विकसित और संमृद्धि शाली राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराया।
सांसद श्रीमती पाठक ने विपक्ष पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा की विपक्षियों के पास न तो कोई नेतृत्व है, न ही नीति है, और न ही कोई विजन। विपक्ष द्वारा लाये गये अविश्वास प्रस्ताव को सदन ने नकार दिया। अविश्वास प्रस्ताव के दौरान सदन के नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्षियों को आईना दिखाते हुए कहा की कांग्रेस के शासन काल मे 2014 के पहले भारत विश्व की 11वीं से लेकर 14वीं अर्थव्यवस्था के बीच झूला-झूला करता था, किन्तु आज भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रियों एवं सांसदों ने परिश्रम की पराकष्ठा करते हुए आज देश विश्व की पॉचवी अर्थ व्यवस्था बन गया है। विपक्ष पर चुटकियां लेते हुए, सांसद श्रीमती पाठक ने कहा की जब विपक्ष अगला अविश्वास प्रस्ताव 2028 मे लेकर आयेगा तब भारत दुनिया की तीसरी अर्थ व्यवस्था होगी।
लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती पाठक ने कहा की हमारी सरकार नेशन फस्ट की थीम पर काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे भारत दुनिया मे महाशक्ति के रूप मे उभर रहा है, भारत के पासपोर्ट का स्वाभीमान बढ़ा है।
सांसद श्रीमती पाठक ने कहा की आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के साथ देश का प्रत्येक युवा, किसान, मजदूर, व्यवसायी, अध्यापक, छात्र, वैज्ञानिकों के साथ-साथ 140 करोड़ भारतीय साथ खड़े हैं और सभी देश को संमृद्धि शाली और विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प ले चले हैं।
विपक्ष के गठबंधन इण्डिया पर टिप्पणी करते हुए सांसद श्रीमती पाठक ने कहा की इण्डिया नाम रखने से इनके द्वारा लाखों करोड़ के घोटलों के पाप धुलने वाले नही हैं। विपक्षियों को अब भी अंग्रेजी नाम बहुत अच्छे लगते हैं किन्तु देश इनकी चाल वाजी को जानता है।
लोकसभा सांसद श्रीमती पाठक ने कहा की हमारी सरकार जनता के साथ मिलकर रिफार्म, ट्रॉसफार्म और परफॉर्म करते हुए हम अपनी आंखो के सामने भारत को दुनिया की महाशक्ति बनते देखेंगे। इस दौरान सांसद श्रीमती पाठक ने मानसून सत्र मे दिये गये पार्टी के प्रमुख नेताओं गृह मंत्री अमित शाह व अन्य नेताओं के द्वारा कही गयी बातों को भी उल्लेखित किया।
पत्रकार वार्ता मे पत्रकारों द्वारा जिले की विभिन्न समस्याओं सीधी-सिंगरौली मार्ग, रेलमार्ग, नलजल, बिजली सहित अन्य मुद्दों पर सांसद श्रीमती पाठक का ध्यान आकर्षित कराया गया। जिसका संज्ञान लेने का आश्वासन सांसद द्वारा दिया गया।
इस अवसर पर प्रिंट, इलेक्ट्रानिक और बेब मीडिया के सकडों प्रतिनिधियों के साथ-साथ भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष विवेक सिंह चौहान, पुष्पराज सिंह चौहान, सांसद जनसंपर्क अधिकारी अनुराग त्रिपाठी, रोशनलाल वर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।