गैंगरेप की घटना वहशीपन की पराकाष्ठा
पीड़ित परिवार को एक करोड़ की सहायता तत्काल दी जाए
– अजयसिंह
बीरबल न्यूज सीधी।
मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने सतना जिले के मैहर में 11 साल की बच्ची के साथ हुई गैंगरेप की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसे वहशीपन की पराकाष्ठा बताया है| उन्होंने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार के मामलों में मध्यप्रदेश की पूरे देश में थू थू हो रही है लेकिन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान पर कोई असर नहीं हो रहा है| हमारा प्रदेश विद्रूपताओं के मामले में देश में सबसे आगे है| उन्होंने सवाल किया है कि आखिर कब तक प्रदेश में यह सब चलता रहेगा और पूरे देश में मध्यप्रदेश की बदनामी होती रहेगी|
अजयसिंह ने मुख्यमंत्री से आरोपियों के खिलाफ तत्काल एक्शन लेने की मांग मुख्यमंत्री से की है| इसके साथ ही पीड़ित परिवार को तत्काल एक करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता देने के लिए भी शिवराजसिंह चौहान से मांग की है| उन्होंने कहा कि विन्ध्य क्षेत्र लगातार अपराधों का केंद्र बनता जा रहा है जो गंभीर चिंता का विषय है| भाजपा सरकार में दलितों, आदिवासियों और महिलाओं पर अत्याचार लगातार बढ़ते जा रहे हैं| एक मामला शांत नहीं होता और दूसरा मामला सामने आ जाता है| सरकार को गंभीरता के साथ इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल योग्य अफसरों की टीम बनाकर एक्शन प्लान तैयार करना चाहिए वरना मध्यप्रदेश अपराधों का टापू बन जायेगा |

संपादक: नवनीत माहेश्वरी
उप संपादक: विभव माहेश्वरी
नर्मदा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा नर्मदा रश्मि के नाम से अखबार का संचालन १९८८ में पाक्षिक के रूप में किया गया था तथा आज इसे साप्ताहिक के रूप में निकाला जाता है. इसका मुख्य उद्देश्य जनता के बीच सही, निष्पक्ष खबर पहुंचाना है जिसमें मुख्यतः ग्रामीण क्षेत्र समस्या और कृषि, धर्म, संस्कृति, पर्यावरण तथा वन्य जीवों से सम्बंधित खबर को सामने लाना और जागरूकता लाना है. आज ४० वर्षों के पश्चात हम अपने उद्देश्य पर खरे उतरे है और नर्मदांचल मुख्यतः जबलपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की खबरों को प्रमुखता से छापते है. हमने अपने प्रकाशन को राजनीति से हमेशा परे रखा, क्षेत्र के विकास, जनता की समस्याओं पर पूरा ध्यान दिया है और जनता की आवाज बन के हमने हमेशा कार्य किया है. आज पूरे नर्मदांचल और ग्रामीण क्षेत्र में हमारे अखबार को पूरे इज्जत से देखा जाता है और ग्रामीण जन अपनी समस्याओं को ले के कई बार सीधे हमारे कार्यालय आ जाते है क्योंकि उन्हें विश्वास है हमारे द्वारा समस्या उठाने पर उसका तुरंत निराकरण हो जाता है.