गायका नेहा सिंह राठौर का भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका पुतला, जताया विरोध

विवादित बयान पर नेहा राठौर का महिला मोर्चा ने फूंका पुतला
गांधी चौक में सांसद की मौजूदगी में जताया गया विरोध
बीरबल न्यूज सीधी ।   बिहार की लोकगायिका नेहा राठौर द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिये किये गये गलत शब्दों के उपयोग पर आज भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सांसद श्रीमती रीती पाठक के मुख्य आतिथ्य एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती पूनम सोनी के नेतृत्व में गांधी चौक में शाम को विरोध प्रदर्शन किया गया।
विरोध प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कहा कि कांग्रेस की संस्कारहीन नेहा राठौर द्वारा मुख्यमंत्री के लिये गलत शब्दों का उपयोग किया गया है, जिसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। नारेबाजी के बीच भाजपा महिला मोर्चा द्वारा नेहा राठौर का पुतला दहन किया गया। इस दौरान महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीलम पाण्डेय, महामंत्री विभा शर्मा, मंत्री रूचि सिंह, मीडिया प्रभारी सुशीला गुप्ता, नगर अध्यक्ष कंचन केशरी, सविता सोनी, आरती सिंह, किरण सिंह सेंगर, ओमता सोनी, सुमन गुप्ता, मनरजुआ, पुन्नू खान, युवा मोर्चा महामंत्री शुभम जायसवाल, नरेन्द्र गौतम, सनी सिंह, बृजेश सिंह, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता, विजय गुप्ता, पार्षद जमुना कोल, आयुष्मान सिंह, शिवबहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे।