संजय गांधी स्मृति शासकीय महाविद्यालय  में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस  आयोजित

छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

बीरबल न्यूज सीधी। जिले के अग्रणी संजय गांधी स्मृति शासकीय स्वशासी महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस-2023 दिनांक 28 फरवरी 2023 को मनाया गया। जिसकी थीम “वैश्विक भलाई के लिए वैश्विक विज्ञान”रही। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस प्रतिवर्ष 28 फरवरी को भारत के महान वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकटरमन की खोज “रमन प्रभावष् की याद में भारत के छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने, विज्ञान के क्षेत्र में नए प्रयोगों के लिए प्रेरित करने तथा विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है।

मध्य प्रदेश काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा प्रायोजित इस कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ. ए पी मिश्रा सेवानिवृत्त प्राचार्य टीआरएस महाविद्यालय रीवा, डॉ. धनंजय सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र सीधी एवं श्री मनोरथ अग्निहोत्री प्राचार्य पॉलिटेक्निक महाविद्यालय सीधी ने अपना व्याख्यान दिया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिनमें प्रश्न मंच, परिचर्चा एवं चित्रकला में छात्र छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिए एवं उन्हें पुरस्कार के साथ प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। प्रश्न मंच में अतुल कुमार मिश्रा प्रथम स्थान, खेलेश्वर साकेत द्वितीय स्थान एवं राम दर्शन गोस्वामी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में वैष्णवी सेन प्रथम, मुस्कान मिश्रा द्वितीय एवं आयुषी गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। “21वीं सदी में विज्ञान की उपलब्धियांष् विषय पर आयोजित परिचर्चा में अंशुल नामदेव प्रथम, अतुल तिवारी द्वितीय एवं अमरेंद्र दुबे तृतीय स्थान पर रहे।

यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए आर सिंह के मार्गदर्शन में तथा कार्यक्रम के संयोजक डॉ पी के सिंह विभागाध्यक्ष रसायन विज्ञान के निर्देशन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ ए के त्रिपाठी विभागाध्यक्ष कंप्यूटर साइंस तथा डॉ आई पी प्रजापति विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान ने किया और आभार प्रदर्शन डॉ ए के तिवारी विभागाध्यक्ष जंतु विज्ञान ने किया।

में विभिन्न प्रतियोगिताओं के संयोजक एवं सदस्य के रूप में महाविद्यालय के प्राध्यापक सहायक प्राध्यापक एवं अतिथि विद्वान डॉ अरुणा सिंह, डॉ विनोद कुमार प्रजापति, विभागाध्यक्ष गणित डॉ उमेश कुमार विश्वकर्मा, डॉ सिद्धार्थ कुमार वर्मा, डॉ अमृता सिंह, डॉ राकेश सिंह चैहान, डॉ राम सुरेश भारती, प्रो दिवाकर सिंह, डॉ वाय पी साहू, डॉ बृजेश सिंह, डॉ गौरव यादव, डॉ प्रिया यादव, डॉ अनीता द्विवेदी, डॉ के एल प्रजापति, डॉ सत्य प्रकाश शुक्ला, डॉ संजय द्विवेदी एवं डॉ प्रमोद द्विवेदी रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ प्रभाकर सिंह, डॉ संतोष सिंह, डॉ शेषमणि मिश्रा, डॉ के एस नेताम, डॉ अनिल सिंह, डॉ एस सी दुबे विभागाध्यक्ष भौतिक विज्ञान विभाग डॉ ए पी गुप्ता एवं अन्य सभी प्राध्यापक कर्मचारी एवं महाविद्यालय के छात्र छात्राओं की गरिमामय उपस्थिति रही।