एकात्म मानववाद के प्रणेता, करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अगुवाई में पंडित दीनदयाल नगर स्थित पार्क में प्रातः काल पहुंचकर भाजपाइयों ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष के के तिवारी, डॉक्टर देवेंद्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, अनिल पाण्डेय, अमलेश्वर चतुर्वेदी, बद्रीश मिश्रा, नगरी निकाय के प्रदेश सह संयोजक जितेंद्र सिंह चौहान, विश्व बंधु धर द्विवेदी, जिला मंत्री अमित प्रधान, सुनीता रानी वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम सोनी, गुरुदत्त शरण शुक्ला, सुरेश सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष अंबुज सिंह चौहान, पुष्पराज सिंह चंदेल, संदीप शर्मा, दिनेश गुप्ता, बृजेश सिंह, आनंद पर्यानी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला ,अजीत पांडे, अंबुज मिश्रा, निशा सिंह चौहान, पंकज पांडे, प्रभात कुशवाहा, सुशील शर्मा, मनोज तिवारी, पुष्पराज सिंह चौहान, सुधीर सिंह, आरती सिंह, रविंद्र गौतम, जितेंद्र सिंह परिहार, नरेंद्र यादव, अनिल जायसवाल सहित अनेक कार्यकर्ता सामिल रहे।

संपादक: नवनीत माहेश्वरी
उप संपादक: विभव माहेश्वरी
नर्मदा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा नर्मदा रश्मि के नाम से अखबार का संचालन १९८८ में पाक्षिक के रूप में किया गया था तथा आज इसे साप्ताहिक के रूप में निकाला जाता है. इसका मुख्य उद्देश्य जनता के बीच सही, निष्पक्ष खबर पहुंचाना है जिसमें मुख्यतः ग्रामीण क्षेत्र समस्या और कृषि, धर्म, संस्कृति, पर्यावरण तथा वन्य जीवों से सम्बंधित खबर को सामने लाना और जागरूकता लाना है. आज ४० वर्षों के पश्चात हम अपने उद्देश्य पर खरे उतरे है और नर्मदांचल मुख्यतः जबलपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की खबरों को प्रमुखता से छापते है. हमने अपने प्रकाशन को राजनीति से हमेशा परे रखा, क्षेत्र के विकास, जनता की समस्याओं पर पूरा ध्यान दिया है और जनता की आवाज बन के हमने हमेशा कार्य किया है. आज पूरे नर्मदांचल और ग्रामीण क्षेत्र में हमारे अखबार को पूरे इज्जत से देखा जाता है और ग्रामीण जन अपनी समस्याओं को ले के कई बार सीधे हमारे कार्यालय आ जाते है क्योंकि उन्हें विश्वास है हमारे द्वारा समस्या उठाने पर उसका तुरंत निराकरण हो जाता है.